रक्षाबंधन पर रैपिड ने बनाया एक दिन में सर्वाधिक यात्रियों के सफर का रिकॉर्ड
मेरठ, अगस्त 29 -- दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर दौड़ रही रैपिड रेल ने रक्षाबंधन पर एक दिन में सर्वाधिक यात्रियों के सफर का इतिहास रच दिया है। एक दिन में 1.55 लाख से अधिक यात्रियों ने रैपिड रेल से दिल्ली से मेरठ और मेरठ से दिल्ली के बीच सफर किया है, जो अब तक सर्वाधिक है। एनसीआरटीसी के अनुसार, देश के पहले रैपिड रेल कॉरिडोर (नमो भारत) ने यात्रियों की संख्या के मामले में एक नया मील का पत्थर हासिल कर लिया है। रक्षाबंधन पर दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिसके चलते एक ही दिन में सर्वाधिक राइडरशिप का नया रिकॉर्ड बन गया है। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या यानी 27 अगस्त को नमो भारत ट्रेनों में कुल 1,55,000 से अधिक यात्रियों ने सफर किया। यह इस कॉरिडोर के संचालन के बाद से अब तक का सबसे बड़ा एक दिन में यात्रियों के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.