रक्षाबंधन पर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन
शाहजहांपुर, अगस्त 25 -- शाहजहांपुर। रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। रेलवे की ओर से चंडीगढ़ से लखनऊ के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 04546 चंडीगढ़-लखनऊ स्पेशल 27 अगस्त को चंडीगढ़ से रवाना होकर 28 अगस्त को लखनऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन चंडीगढ़ से चलकर अंबाला कैंट, बराड़ा, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और हरदोई होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। इसके चलते रक्षाबंधन पर घर आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 04012 नई दिल्ली-वाराणसी स्पेशल को भी शाहजहांपुर स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों के संचालन और ठहराव से नियमित ट्रेनों में भीड़ कम होने की उम्मीद है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.