बुलंदशहर, अगस्त 5 -- जिले की बेटियों एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की पांच छात्राओं और एक खेल शिक्षिका का चयन आगामी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात के लिए हुआ है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा व राज्य परियोजना निदेशक द्वारा पूरे कार्यक्रम के लिए बीएसए को आदेश जारी कर दिए हैं। कार्यक्रम के लिए देशभर के चुनिंदा 20 विद्यालयों में बुलंदशहर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को शामिल किया गया है। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति भवन जाने वाली इस विशेष टीम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय अनूपशहर की छात्रा तमन्ना, लखावटी की छात्रा प्रियांशी, बुलंदशहर नगर की छात्रा प्राची व सोनी और गुलावठी की छात्रा चेतना शामिल हैं। यह भी पढ़ें- बीपीए...