जयपुर, अगस्त 27 -- रक्षाबंधन के त्योहार पर राजस्थान की महिलाओं और बालिकाओं के लिए राजस्थान रोडवेज ने बड़ी राहत दी है। रक्षाबंधन के मौके पर महिलाएं और लड़कियां राजस्थान रोडवेज की सामान्य बसों में दो दिन तक मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा आज रात 12 बजे से शुरू होकर 29 अगस्त की रात 11:59 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान राजस्थान की सीमा के भीतर सफर करने वाली पात्र महिलाओं और बालिकाओं से बस किराया नहीं लिया जाएगा। रक्षाबंधन पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए रोडवेज ने महिलाओं को पहले से सीट रिजर्वेशन कराने की सुविधा भी दी है। 28 और 29 अगस्त को यात्रा करने वाली महिलाएं अपनी सीट पहले से बुक करा सकेंगी। इससे त्योहार के दौरान बसों में बढ़ने वाली भीड़ के बीच सीट को लेकर होने वाली परेशानी से बचने में मदद मिलेगी।राजस्थान की सीमा में ह...