रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा कर सकेंगी महिलाएं: मुख्यमंत्री
लखनऊ, अगस्त 22 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर प्रदेश की माताओं, बेटियों और बहनों को फ्री बस यात्रा का उपहार दिया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि 27 की रात से 28 अगस्त की रात तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिला यात्री एक सहयोगी के साथ फ्री यात्रा कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर बहनें सुरक्षित और आसानी से अपने घर पहुंच सकें, इसके लिए परिवहन, पुलिस और प्रशासन मिलकर पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करें। महिला सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड सक्रिय रहें और प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था बेहतर रखी जाए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अधिकारियों को रक्षाबंधन के दृष्टिगत बस चालकों की जांच और निगरानी के भी निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम योगी का तोहफा, यूपी में इन दो दिन फ्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.