रक्षाबंधन पर मुख्य डाकघर में उमड़ी भीड़
देहरादून, अगस्त 18 -- देहरादून। रक्षाबंधन पर्व को लेकर देहरादून के घंटाघर स्थित मुख्य डाकघर में इन दिनों लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बहनें अपने भाइयों को राखी भेजने के लिए डाकघर पहुंच रही हैं। राखी बुक कराने वाले काउंटरों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए डाक विभाग ने विशेष काउंटर लगाए हैं, ताकि राखी भेजने वालों को सुविधा मिल सके और उन्हें ज्यादा देर तक इंतजार न करना पड़े। डाक विभाग ने लोगों से समय रहते राखी बुक कराने की अपील की है, जिससे राखियां निर्धारित समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: रक्षाबंधन की दस्तक से डाकघरों में चहल-पहल बढ़ी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.