रक्षाबंधन पर मिशन शक्ति को स्कूटी संग मिला नया संबल
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 28 -- रक्षाबंधन पर्व पर जिले के थानों पर संचालित मिशन शक्ति केन्द्र की 10 महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी वितरित की गई। एसपी दीपक भूकर ने पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी से मिशन शक्ति केन्द्र की महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी वितरित की। एसपी ने कहा कि स्कूटी मिलने से मिशन शक्ति, एंटी रोमियो टीमें स्कूल, कॉलेज, बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, सार्वजनिक स्थलों का नियमित भ्रमण कर सकेंगी। साथ ही महिला संबंधित शिकायतों पर त्वरित मौके पर पहुंचने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनपद के अन्य थानों पर संचालित मिशन शक्ति केन्द्रों को भी आवश्यकता के अनुरूप शीघ्र ही स्कूटी उपलब्ध कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- लखीसराय: महिला सुरक्षा को मिलेगी रफ्तार, 15 गुलाबी स्कूटी से सड़कों पर उतरी 'प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.