बरेली, सितम्बर 8 -- हाफिजगंज। क्षेत्र के गांव रसूला कमरूल निशा में रक्षाबंधन के लिए त्योहार पर मायके आई विवाहिता के साथ पति ने घर में घुसकर जमकर मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और जबरन सोने के कुंडल छीनकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। हाफिजगंज के गांव रसूला कमरूल निशा निवासी गीता देवी का विवाह भूता क्षेत्र के खाईखेड़ा गांव निवासी अमन पटेल (पुत्र राम सिंह) के साथ हुआ था। पीड़िता के अनुसार, उसका पति अमन अत्यधिक शराब पीने का आदी है। इस पर हुए विवाद होता रहता है। वह रक्षाबंधन पर मायके आई थी। आरोप है कि 6 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 3 बजे पति अमन पटेल बिना बताए पत्नी के मायके पहुंच गया। वहां पहुंचते ही उसने गीता देवी पर तुरंत घर साथ चलने का दबाव बनाया। गीता देवी ने अपने पति से परिजनों...