रक्षाबंधन पर मामा पर हमला, दो आरोपी पकड़े
बिजनौर, अगस्त 27 -- रक्षाबंधन के मौके पर अपनी मां के साथ मामा के घर आई एक युवती के बारे में जानकारी मांगने पहुंचे कथित प्रेमी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके मामा पर हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए युवकों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव अलीगंज निवासी सरदार सत्ता सिंह पुत्र टहल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुरा निवासी बलजीत सिंह पुत्र गुरमेज सिंह करीब दस माह पूर्व उसकी भांजी को बहला-फुसलाकर ले गया था। इस मामले में न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है।
आरोपियों का हमला तहरीर के अनुसार, बुधवार को सत्ता सिंह की बहन बलवीर कौर अपनी पुत्री नवजोत कौर निवासी गांव रसूलपुर नबाबपुरा, थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.