रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में तीन दिन फ्री सफर की सौगात
अमरोहा, अगस्त 18 -- रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जाने वाली महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। यूपी रोडवेज ने अपनी बसों में बहनों को 27 से 29 अगस्त तक तीन दिन मुफ्त सफर की सुविधा देने का ऐलान किया है। महिलाओं को यात्रा के दौरान परेशानी न हो, इसके लिए बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। जिन मार्गों पर यात्री अधिक निकलते हैं, उन पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। साथ ही अतिरिक्त बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त सफर का तोहफा देने की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार भी बहनों को रोडवेज बसों में सफर करने के लिए तीन दिन किराया नहीं देना होगा। यह भी पढ़ें- Bareily News: रक्षा बंधन पर बहनों को मिलेगी बसों की बेहतर सुविधा, तैयारी पूरी महिलाओं को यात्रा के दौरान परेशानी न हो इसके लिए बसों के फे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.