शामली, अगस्त 24 -- शामली। रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। महिलाओं की सुविधा को देखते हुए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की अवधि बढ़ा दी गई है। जिला रोडवेज डिपो प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि 27 अगस्त की सुबह छह बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। महिला यात्री के साथ एक सहयोगी भी निशुल्क यात्रा कर सकेगा। रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज विभाग ने अतिरिक्त बसों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। इसके अलावा नगर विकास विभाग की 900 से अधिक बसों में भी महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- Kausambi News: रक्षाबंधन पर रोडवेज में बहनों की यात्रा मुफ्त रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुगम...