हरिद्वार, अगस्त 27 -- हरिद्वार। रक्षाबंधन से पहले बाजार राखियों से सजने लगे हैं, लेकिन इस बार राखियों की बढ़ी कीमतों ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। अलग-अलग प्रकार की राखियों के दाम पिछले साल की तुलना में 16 से 50 फीसदी तक बढ़ गए हैं। 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा। बाजार में साधारण धागे की राखी 10 से बढ़कर 15 रुपये, रुद्राक्ष धागे की 20 से 30 रुपये, स्पोंज और मोती की 70 से 85 रुपये, लुंबा 100 से 125 रुपये और पैकिंग राखी 150 से 175 रुपये हो गई है। कुंदन राखी 220 से बढ़कर 275 रुपये और अमेरिकन डायमंड राखी 250 से 300 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं, चांदी की राखी 800 से बढ़कर करीब 1000 रुपये में बिक रही है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: रक्षाबंधन पर सजा बाजार, ईको फ्रेंडली राखियों बढ़ी डिमांड महंगाई का असर गृहणी पूजा चौहान, अपर्णा चौहान, गौरी,...