आगरा, अगस्त 28 -- रक्षाबंधन के मद्देनजर मथुरा तक विस्तारित की गई चार ट्रेनों का संचालन 31 अगस्त तक जारी रहेगा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनों का विस्तार किया है। ट्रेन संख्या 11901 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस 30 अगस्त को मथुरा जंक्शन तक चलेगी। यह शाम 4:05 बजे झांसी से रवाना होकर रात 9:40 बजे आगरा कैंट और 11:25 बजे मथुरा पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 11902 मथुरा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस 31 अगस्त को सुबह 4:41 बजे मथुरा से चलकर 6 बजे आगरा कैंट और दोपहर 12:50 बजे झांसी पहुंचेगी। इसके अलावा 64625 इटावा-आगरा कैंट मेमू तथा 11808 आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू 27 से 31 अगस्त तक मथुरा जंक्शन तक विस्तारित मार्ग पर संचालित होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...