रक्षाबंधन पर भी जारी रहा आरक्षण आंदोलन
रुद्रपुर, अगस्त 28 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रक्षाबंधन पर भी बंगाली समाज का 'आरक्षण हमारा अधिकार' आंदोलन जारी रहा। धरने के 110 दिन पूरे होने पर आंदोलनकारियों ने समाज के बच्चों की शिक्षा, सम्मान और भविष्य के अधिकारों की मांग को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। रक्षाबंधन पर बिट्टू राय, रतन राय समेत कई लोग धरनास्थल पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। संचालक तरुण विश्वास, समाजसेवी सुब्रत विश्वास सहित आंदोलनकारियों ने उनका स्वागत किया। सुब्रत कुमार विश्वास का कहना है कि यह संघर्ष किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि समाज के आने वाले बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य के लिए किया जा रहा है। आंदोलनकारियों ने कहा कि मांगों पर सरकार के गंभीरता से विचार करने तक लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.