रक्षाबंधन पर बसें फुल, सफर के लिए मारामारी
आजमगढ़, अगस्त 29 -- आजमगढ़, संवाददाता। रक्षाबंधन के पर्व पर परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने के लिए मारामारी मची रही। बस स्टेशन से लेकर सभी स्टापेज पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। हालत यह थी कि बसों की संख्या कम पड़ जा रही थी। बसें न मिलने से रोडवेज पर यात्री भटकते हुए दिखाई दिए। प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के पर्व पर 27 अगस्त की सुबह छह बजे से 29 अगस्त की मध्य रात्रि तक बहनों के साथ ही उनके साथ एक सहयोगी को मुफ्त यात्रा की सौगात दी है। वहीं, परिवहन निगम के अधिकारियों ने बहनों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए बसों के फेरे बढ़ाने का दावा किया था। उन्हें उम्मीद थी कि बसों के फेरे बढ़ने से यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित कर लिया जाएगा। शुक्रवार को सुबह से ही पर्व पर उम्मीद से अधिक भीड़ उमड़ने से बसों की संख्या कम हो गई। बस स्टेशन में आते ही बसें फुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.