रक्षाबंधन पर निगम छह दिन दिल्ली को चलायेगा अतिरिक्त बसें
बदायूं, अगस्त 20 -- रक्षाबंधन के पावन पर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुये उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने विभिन्न रूटों पर संचालन की विशेष व्यवस्था की है। बदायूं से आनंदबिहार के लिये 24 अतिरिक्त बसें चलायी जायेंगी। रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त के लिये मनाया जायेगा, जिसके चलते परिवहन निगम के अधिकारियों ने संचालन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। रक्षाबंधन के पर्व को लेकर विशेष संचालन 26 से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा। इस अवधि में बदायूं से आनंदबिहार के लिये 24 अतिरिक्त बसें चलायी जायेंगी। कुल 120 बसें आनंदबिहार के लिये संचालित होंगी, इन बसों के लिये डबल फेरे भी लगाने होंगे। इसके अलावा लोकल रूट बरेली, मथुरा, फर्रुखाबाद, चंदौसी, दातागंज आदि के लिये 46 रोडवेज चलेंगी। दिल्ली रूट पर संचालित होने वाली बसें भी लोकल रूट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.