साहिबगंज, अगस्त 25 -- साहिबगंज। भाई बहन के अनन्य प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन सावन पूर्णिमा पर 28 अगस्त को परंपरागत ढंग से मनेगा। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा या राहुकाल का साया नहीं होने से बहनें पूरे दिन भाइयों की कलाइयों पर राखी बांध सकेंगी । सावन पूर्णिमा पर गंगा स्नान, दान, जप तप करने की भी परम्परा है। आचार्य पंकज पांडेय ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन से एक दिन पहले ही 27 को भद्रा लग कर समाप्त हो जाएगा। सावन पूर्णिमा 27 अगस्त की सुबह 8 : 30 बजे शुरू होकर 28 अगस्त को सुबह 9: 58 मिनट तक रहेगी। उसके बाद प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी। हालांकि उदया तिथि के प्रभाव से 28 अगस्त को पूरे दिन पूर्णिमा तिथि ही मान्य रहेगी। पर्व उदया तिथि पर ही मनाया जाएगा। इसलिए 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा। 27 अगस्त को पूर्णिमा लगते ही भद्रा शुरू होकर रात 27 अग...