बागपत, अगस्त 26 -- खेकड़ा। रक्षाबंधन के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए 27 और 28 अगस्त को चार अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इनमें दिल्ली शामली रेलमार्ग से जुड़ी 04408 और 04407 शामली-दिल्ली शामली स्पेशल ट्रेन भी शामिल है, जिसका खेकड़ा स्टेशन पर ठहराव रहेगा। उत्तर रेलवे के निर्देश के अनुसार रक्षाबंधन के दौरान अतिरिक्त यातायात को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। सभी ट्रेनें अनारक्षित रहेंगी, जिससे त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिल सकेगा。 यह भी पढ़ें- दिल्ली-वाराणसी के बीच चली स्पेशल ट्रेन, रामपुर में भी ठहरावखेकड़ा स्टेशन पर ट्रेन का समय खे...