रक्षाबंधन पर दिल्ली के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें
प्रयागराज, अगस्त 23 -- प्रयागराज। रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज से दिल्ली के बीच तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है। सूबेदारगंज से शकूरबस्ती के लिए ट्रेन संख्या 02275 कुल तीन फेरे लगाएगी। यह 25, 28 और 30 अगस्त को चलेगी। वापसी में 02276 शकूरबस्ती से 26, 29 और 31 अगस्त को रवाना होगी। इसके अलावा 04147 सूबेदारगंज-शकूरबस्ती स्पेशल 26 अगस्त और 04163 इसी रूट की स्पेशल 27 अगस्त को एक-एक फेरा लगाएगी। दोनों की वापसी क्रमश: 27 और 28 अगस्त को होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.