गाज़ियाबाद, सितम्बर 1 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। रक्षाबंधन के त्योहार पर इस बार रोडवेज बसों में यात्रियों की भारी भीड़ रही। गाजियाबाद रीजन के आठ बस डिपो से 27 से 29 अगस्त तक तीन दिनों में साढ़े पांच लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया। इनमें बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ उनके पुरुष सहयात्रियों ने निशुल्क बस सेवा का लाभ उठाया। यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण प्रमुख बस अड्डों पर दिनभर भीड़ रही और बसों के अतिरिक्त फेरे भी बढ़ाने पड़े।गाजियाबाद रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक केएन चौधरी ने बताया कि रक्षाबंधन के दौरान तीन दिनों में साढ़े पांच लाख से अधिक यात्रियों ने बसों से यात्रा की। इनमें करीब चार लाख महिलाएं और एक लाख पुरुष सहयात्री शामिल रहे। रक्षाबंधन वाले दिन 28 अगस्त को यात्रियों की संख्या सबसे अधिक रही। इस दिन करीब 1.80 लाख यात्रियों ने बस...