रक्षाबंधन पर डिस्कवरी स्कूल में दिखा भाई-बहन का स्नेह
गिरडीह, अगस्त 28 -- जमुआ। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पावन पर्व रक्षाबंधन डिस्कवरी पब्लिक स्कूल मिर्जागंज में बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। विद्यालय की सभी कक्षाओं में छात्राओं ने अपने सहपाठी भाइयों की कलाई पर प्रेम और स्नेह की राखी बांधी तथा तिलक लगाकर मिठाई खिलाई। वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति अपने प्रेम एवं सम्मान को व्यक्त किया। रक्षाबंधन के इस विशेष आयोजन ने विद्यालय परिसर को भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की खूबसूरत भावनाओं से भर दिया। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़े विद्यार्थियों तक सभी में इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Jamui News: मुंहबोली बहनों ने सुरक्षा कर्मियों की कलाइयों पर बांधा रक्षा सूत्र छात्राओं ने रंग-बिरंगी एवं आकर्षक राखियों से भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.