रक्षाबंधन पर डाक विभाग की पहल, 10 में मिलेंगे विशेष राखी लिफाफे
जमशेदपुर, जुलाई 26 -- रक्षाबंधन के अवसर पर भारतीय डाक विभाग ने भाई-बहनों के स्नेह को समय पर पहुंचाने के लिए विशेष पहल की है। टाटानगर रेल डाक सेवा (आरएमएस) में मात्र 10 की कीमत पर आकर्षक और वॉटरप्रूफ विशेष राखी लिफाफे उपलब्ध कराए गए हैं। इन लिफाफों को बारिश के मौसम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि राखी सुरक्षित रूप से देश के किसी भी कोने तक पहुंच सके। इसके साथ ही टाटानगर आरएमएस में स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग की 24 घंटे सुविधा भी शुरू की गई है। यह सेवा रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में भी उपलब्ध रहेगी, जिससे अंतिम समय में भी लोग आसानी से अपनी राखी भेज सकेंगे। यह भी पढ़ें- शिवालयों के सामने गंगाजल बेचेगा डाक विभाग डाक निरीक्षक (रेल डाक सेवा) सुमित रंजन ने कहा कि विभाग की प्राथमिकता है कि बहनों का प्यार और भाइयों का स्नेह समय पर अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.