रक्षाबंधन पर ट्रेनों में उमड़ी भीड़, पैसेंजर 1:20 घंटे लेट
औरैया, अगस्त 27 -- रक्षाबंधन पर घर पहुंचने की जल्दी के बीच गुरुवार को ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी। कानपुर-इटावा पैसेंजर ट्रेन करीब एक घंटा 20 मिनट की देरी से अछल्दा पहुंची। वहीं इटावा-कानपुर मेमू निर्धारित समय सुबह 9:34 बजे के बजाय 22 मिनट की देरी से 9:56 बजे पहुंची। ट्रेनों में भी यात्रियों की भारी भीड़ रही। रक्षाबंधन के चलते सामान्य दिनों की तुलना में स्टेशन पर सुबह से यात्रियों की संख्या अधिक रही। कानपुर से इटावा की ओर जाने वाली पैसेंजर और इटावा से कानपुर जाने वाली मेमू के डिब्बे यात्रियों से खचाखच भरे रहे। सीट न मिलने से कई यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। यह भी पढ़ें- काम की खबर सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को हुई। यात्रियों का कहना था कि त्योहार पर रेलवे की ओर से विशेष ट्रेनों का संचालन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.