खगडि़या, अगस्त 29 -- खगड़िया । नगर संवाददाता रक्षाबंधन पर शुक्रवार को ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य डीएम विक्रम विरकर को रक्षासूत्र बांधने कलेक्ट्रेट स्थित उनके कार्यालय पहुंचे। यह अवसर केवल एक पर्व का उत्सव नहीं, बल्कि विश्वास, अपनत्व, सम्मान और सामाजिक समरसता के भाव का सुंदर उदाहरण बना। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि रक्षाबंधन का वास्तविक अर्थ केवल बहनों की सुरक्षा तक सीमित नहीं है। यह समाज के प्रत्येक व्यक्ति और प्रत्येक समुदाय की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के संकल्प का पर्व है। इसी भावना के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के सम्मान, सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के लिए भी संवेदनशीलता के साथ प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- खगड़िया: रक्षाबंधन: ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य ने डीएम को बांधा राखी ट्रांसजेंडर समुदाय ...