रक्षाबंधन पर टशनबाजी में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव-फायरिंग
अलीगढ़, अगस्त 29 -- गोंडा, संवाददाता। गोंडा थाना क्षेत्र के गांव चामड में रक्षाबंधन के दिन आपसी टशनबाजी में दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चले और अवैध तमंचों से फायरिंग भी हुई। हालांकि किसी को चोट तो नहीं आई, मगर पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 10 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के अनुसार आपसी टशनबाजी को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते बड़े संघर्ष में बदल गया। सूचना पर ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक बलराम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया तो उपद्रवी उग्र हो गए और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस वाहनों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार एक पक्ष से ओमवीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.