जामताड़ा, जुलाई 29 -- रक्षाबंधन के पावन अवसर पर रेल नगरी चित्तरंजन स्थित बर्नपुर रिवर साइड स्कूल द्वारा परीक्षा की तारीखें तय किए जाने को लेकर अभिभावकों में चिंता का माहौल है। इस मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए चित्तरंजन रेलवे मेंस कांग्रेस ने स्कूल की प्राचार्या को एक पत्र भेजकर रक्षाबंधन पर्व के दौरान प्रस्तावित परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव करने का अनुरोध किया है। सीआरएमसी के महासचिव इन्द्रजीत सिंह ने मंगलवार को भेजे अपने आधिकारिक पत्र में कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। कई विद्यार्थियों के भाई-बहन पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में चित्तरंजन से बाहर रहते हैं और इस अवसर पर परिवार एक साथ मिलकर रक्षा बंधन का पर्व मनाते हैं। ​यूनियन ने बताया कि आगामी 27 से 29 अगस्त के बीच स्कूल में प...