एटा, अगस्त 29 -- रक्षाबंधन पर जनपदीय पुलिस ने एंटी रोमियो अभियान चलाकर चेकिंग की। सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग, जागरूकता के दौरान महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किया गया। उनको सरकार और पुलिस के हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। महिला-बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा सुनिश्चित करने, सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से एसएसपी डॉ. इलामारन के निर्देशन में एएसपी श्वेताभ पाण्डेय, एएसपी अपराध योगेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में एंटी रोमियो अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में थानों पर नियुक्त एंटी रोमियो टीम अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, बाजार, चौराहों, स्कूल-कॉलेज, बस स्टैंड एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग, निगरानी रख रही है। चेकिंग में संदिग्ध, मनचलों की गतिविधियों प...