गाज़ियाबाद, अगस्त 26 -- - 28 को रक्षाबंधन को देखते हुए लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनों में बुधवार को भीड़ दिखाई दी - गाजियाबाद स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए यह भी पढ़ें- Gaya News: रक्षा बंधन पर ट्रेनों में उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था हुई चाक-चौबंदरक्षाबंधन का पर्व गाजियाबाद, अमन वत्स। रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही अपने घर जाने वाले यात्रियों की संख्या गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर बढ़ने लगी है। 28 अगस्त को रक्षाबंधन होने के चलते बुधवार को गाजियाबाद स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। पर्व के चलते यात्रियों को ट्रेनों में सवार होने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से जीआरपी और आरपीएफ के जवान प्लेटफा...