कौशाम्बी, अगस्त 27 -- रक्षाबंधन पर्व पर मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री की बढ़ती मांग को देखते हुए मिलावटखोरी पर नकेल कसने के लिए खाद्य विभाग की टीम ने जनपद में ताबड़तोड़ छापेमारी की। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा के निर्देश पर 21 अगस्त से शुरू हुई कार्रवाई गुरुवार शाम तक जारी रही। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जिले के कई बाजारों की दुकानों और प्रतिष्ठानों पर जांच करते हुए कुल 13 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। टीम ने कई स्थानों पर खराब और मानक के विपरीत पाए गए खाद्य पदार्थ, मिठाई व फल आदि को नष्ट भी कराया। कार्रवाई से दुकानदारों और खाद्य कारोबारियों में खलबली मची रही। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चार प्रतिष्ठानों पर की छापेमारी, सैंपल भरे गए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि शासन के निर्देश और जि...