रक्षाबंधन पर कोहराम; कुछ घंटे के अंतराल पर दो रोडवेज बस हादसे, चार की मौत, कई गंभीर
नई दिल्ली, अगस्त 28 -- रक्षाबंधन पर यूपी में कुछ घंटों के अंतराल पर दो बस हादसों ने कोहराम मचा दिया है। बुलंदशहर में हाईवे पर डंफर में रोडवेज बस घुस गई। इससे मासूम और महिला की मौत हो गई और 16 यात्री घायल हो गए। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आजमगढ़ में डिवाइडर से रोडवेज बस टकरा गई। यहां भी चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई और 34 घायल हो गए हैं। बुलंदशहर में मरने वाले इटावा और एटा के रहने वाले हैं।दिल्ली से कानपुर जा रही थी बस बुलंदशहर में खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर शुक्रवार की सुबह दिल्ली से कानपुर जा रही रोडवेज बस खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 स्थित बगराई मोड़ के निकट पहुंची। इसी दौरान तेज रफ्तार बस आगे चल रहे रोड़ी से लदे डंफर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा डंफर में जा घुसा। जिसके चलत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.