रक्षाबंधन पर अभिजीत दीपके के हाथ में कॉकरोच वाली राखी, लिखा था- इस्तीफा मुबारक
नई दिल्ली, अगस्त 28 -- देशभर में शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने भी राखी बंधवाई और उसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। दीपके ने जो राखी की तस्वीर शेयर की, उसमें कॉकरोच थीम वाली राखी दिख रही है। अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया एक्स पर फोटो शेयर की है। इसमें एक राखी दिख रही जोकि कॉकरोच की तरह है। और उस पर लिखा है कि राखी और इस्तीफा मुबारक। वहीं राखी को अभिजीत दीपके अपने हाथों पर पहनते हुए दिख रहे हैं। यह फोटो शेयर करते हुए दीपके ने सिर्फ एक स्माइली बनाई है। बता दें कि अभिजीत दीपके के नेतृत्व वाली कॉकरोच जनता पार्टी ने केंद्र के साथ बातचीत के बाद करीब एक महीने तक आंदोलन स्थगित रखने के पश्चात अब शांतिपूर्ण आंदोलन फिर शुरू करने का ऐलान किया है। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के दिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.