बदायूं, अगस्त 30 -- बदायूं। रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया है। पर्व के उल्लास के बाद मायके एवं भाइयों के घर पहुंची बहनें अब अपनी सुसराल लौटने लगी हैं। शनिवार के लिये वापसी को रोडवेज बसों में भारी भीड़ उमड़ी। रोडवेज बसों में रात्रि 12 बजे तक फ्री सफर की सुविधा मिली। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन संपन्न हो गया है। अब सभी अपने काम पर लौटने लगे हैं। वापसी के इस सफर के दौरान रक्षाबंधन के दूसरे दिन रोडवेज बसों एवं ट्रेनों में भीड़ रही। शहर के मुख्य मार्गों पर भी वापसी के चलते भारी भीड़ देखने को मिली। रोडवेज बस स्टैंड पर सुबह नौ बजे से ही यात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी थी, इनमें ज्यादातार यात्री दिल्ली रूट के लिये जाने वाले थे, उनमें भी बहनों की संख्या अधिक थी। इस बार सरकार ने रक्षाबंधन पर बहन...