रक्षाबंधन पर्व को लेकर मिठाइयों के नमूने लिए
जौनपुर, अगस्त 25 -- जौनपुर। रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सोमवार को अभियान चलाया। टीम ने अलग-अलग दुकानों से मिठाइयों के पांच नमूने लिए। शाहगंज रोड स्थित कुत्तूपुर की कनक स्वीट्स से छेना मिठाई और आकाश मिष्ठान भंडार से बर्फी का नमूना लिया गया। कुत्तूपुर तिराहे के मौर्या स्वीट हाउस से छेना मिठाई और मिल्क केक के नमूने लिए गए। वहीं बदलापुर के भलुवाही क्षेत्र स्थित संतोष स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट से बर्फी का नमूना लिया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार जायसवाल के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कुल पांच नमूने संग्रहित किए। यह भी पढ़ें- सावधान! रक्षा बंधन से पहले दिल्ली में खपाया जा रहा मिलावटी पनीर, 508 किलो किया गया नष्ट सभी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.