सिद्धार्थ, अगस्त 25 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन नजदीक आते ही बाजारों की रौनक बढ़ गई है। शहर से लेकर कस्बाई बाजारों तक राखियों की दुकानें रंग-बिरंगी राखियों से सज गई हैं। बहनें अपने भाइयों की पसंद को ध्यान में रखते हुए राखियों की खरीदारी करती नजर आ रही हैं। शुक्रवार को मनाए जाने वाले रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी हुई है। शहर के सिद्धार्थ तिराहा समेत अन्य स्थानों पर लगी दुकानों पर बच्चों से लेकर युवाओं तक की पसंद के अनुसार विभिन्न डिजाइन और रंगों की राखियां उपलब्ध हैं। पारंपरिक राखियों के साथ आकर्षक मोतियों, रुद्राक्ष, कार्टून पात्रों और विभिन्न सजावटी डिजाइनों वाली राखियां भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं। वहीं, बहनों के लिए राखी के साथ उपहार और मिठाइयों की खरीदारी भ...