रुडकी, अगस्त 31 -- रुड़की, संवाददाता। रक्षाबंधन पर्व के बाद रविवार को रुड़की रोडवेज डिपो में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। शाम से ही डिपो में वापसी करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डिपो प्रबंधन ने देहरादून और दिल्ली मार्ग पर अतिरिक्त बसों का संचालन कराया। रात करीब दस बजे तक दोनों मार्गों पर यात्रियों की आवाजाही बनी रही। देहरादून जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होने पर चार से पांच अतिरिक्त बसें लगाई गईं। बसों के इंतजार में यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर यात्री लगातार डिपो प्रबंधन से अतिरिक्त बसें चलाने की मांग करते रहे। दिल्ली मार्ग पर भी यात्रियों का दबाव रहा। यह भी पढ़ें- Haldwani News: रक्षाबंधन के दो दिन बाद रोडवेज में उमड़ी भीड़, नैनीताल रूट पर जाम से यात्री परेशान इस मार्ग पर दो अतिरिक्त बसों...