अमरोहा, अगस्त 29 -- रक्षाबंधन पर्व के दूसरे दिन शनिवार को भी यात्रियों की भारी भीड़ के चलते रोडवेज बस व ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रही। सुबह से ही बस व रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ जुटने लगी। बसें यात्रियों से खचाखच भरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुईं। बसों के लिए घंटों तक इंतजार भी करना पड़ा। रोडवेज प्रशासन की ओर से त्योहार पर किए गए अतिरिक्त बसों के संचालन संग बेहतर बस सेवा का दावा धड़ाम साबित हुआ। अमरोहा, गजरौला, हसनपुर, बिजनौर, चांदपुर, मेरठ व दिल्ली की ओर जाने वाले मार्गों पर यात्रियों की संख्या अधिक रहने से बसों के पहुंचते ही उनमें सवार होने के लिए यात्रियों में आपाधापी की स्थिति रही। यह भी पढ़ें- त्योहार के बाद काम पर लौटने लगे लोग, सुबह से बसों में मारामारी, धड़ाम हुई परिवहन व्यवस्था भीड़ अधिक होने पर कई यात्रियों ने बसों के...