जौनपुर, अगस्त 23 -- जौनपुर, संवाददाता। भाई-बहन के अटूट प्रेम के त्योहार रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने के साथ मिठाई खिलाने की परंपरा है, लेकिन इस बार त्योहार की मिठास पर महंगाई का असर पड़ सकता है। चीनी के भाव में करीब 20 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी के बाद मिठाई कारोबारियों की लागत बढ़ गई है। ऐेसे में मिठाइयों के दाम बढ़ने के आसार है। कारोबारी अगले दो-तीन दिन बाजार की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। जौनपुर शहर में रक्षाबंधन के दौरान इमरती के अलावा बूंदी का लड्डू और सादी बर्फी सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। मिठाई का कारोबार करने वालों की मानें तो चीनी के दाम कम नहीं हुए तो मिठाइयों के भाव में 10 से 15 रुपये रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी की जा सकती है। यह भी पढ़ें- त्योहार पर महंगाई का डोज, मिठाई की कीमतें स्थिर नईगंज स्थित मिठाई विक्रेता ...