रक्षाबंधन का पर्व आज, भाई की कलाई पर सजेगा बहना का प्यार
सिद्धार्थ, अगस्त 28 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बहनें भाइयों की कलाई सजाने के लिए रंग-बिरंगी राखियों और मिठाइयों की खरीदारी में जुटी हैं। जगह-जगह राखी की दुकानें सज गई हैं और त्योहार को लेकर बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। इटवा तहसील क्षेत्र के निवासी पंडित रमाशंकर मिश्र के मुताबिक इस बार रक्षाबंधन पर सुकर्मा योग, शतभिषा नक्षत्र और मीन राशि में चंद्रमा की स्थिति रहेगी। ग्रह-नक्षत्रों के इस संयोग को शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है। ऐसे में राखी बांधने और पूजा-अर्चना के लिए पर्व का विशेष महत्व रहेगा। पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक राखी बांधने का शुभ समय रहेगा. यह भी पढ़ें- Sahibganj News: रक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.