वाराणसी, अगस्त 29 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। आरएसएस के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि हमारी एकता एवं एकात्मता विश्व बन्धुता के संरक्षण और संवर्धन का आधार है। न्याय के मार्ग पर बन्धुता को आधार बनाकर भारत ने स्वतंत्रता और समानता की रक्षा के लिए सामाजिक समरसता को अंगीकार किया है। भारतीय संस्कृति में बन्धुता को स्वतंत्रता और समानता के साथ जोड़ा गया है। इन तीनों तत्वों का मूलाधार सामाजिक समरसता है। सरकार्यवाह शुक्रवार सुबह सिगरा स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित रक्षाबंधन उत्सव को संबोधित कर रहे थे। इस बार यह पहला अवसर था जब आरएसएस की सांगठनिक संरचना में एक नगर (तिलक नगर) की ओर से आयोजित रक्षाबंधन उत्सव में सरकार्यवाह जैसे शीर्ष पदाधिकारी पहुंचे। अब तक महानगर स्तर पर सामूहिक रूप से संघ का पारंपरिक उत्सव आयोजित होता रहा है। यह...