गंगापार, अगस्त 28 -- रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण त्योहार में से एक है जो एक परिवार में खुशियों और एकता की भावना को बढ़ावा देता है, यह उन्होंने कहा समानता आत्मीयता से राष्ट्रीय एकता की ओर ले जाने वाला पर्व हैं। उक्त बातें फूलपुर के बौड़ई स्थित आरएसएस के जिला कार्यालय पर आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला प्रचारक प्रेम सागर ने कही। यह भी पढ़ें- Rakhi Kahani: क्या आप जानते हैं रक्षा बंधन क्यों मनाया जाता है? पढ़ें ये 4 पौराणिक कथाएंत्योहार का महत्व उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति में माता बहनों का स्थान सर्वपरी है, यह त्योहार समाज में नारी के महत्व को भी प्रकट करता है। ये पर्व और उत्सव न होते तो यह देश चौदह सौ वर्षों की गुलामी के कारण छिन्न भिन्न हो जाता। सबसे प्राचीन हिन्दुस्तान जो सनातन परंपरा का ध्वजवाहक और सा...