रक्षाबंधन : राखियों से सजीं दुकानें, खरीदारी में जुटे लोग
अमरोहा, अगस्त 20 -- रक्षाबंधन का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, बाजार की रौनक बढ़ती जा रही है। जगह-जगह राखियों की दुकानें सज गई हैं। रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां बहनों को आकर्षित कर रही हैं। बहनें राखी खरीदकर डाक के माध्यम से अपने भाइयों के पास भेज रही हैं। साथ ही फोन कर उन्हें सूचना भी दे रही हैं। कई बहनें राखी के साथ मिठाई के लिए रुपये भी लिफाफे में रखकर भेज रही हैं। रक्षाबंधन पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। पर्व में एक सप्ताह का समय शेष रह गया है। जिसके चलते बाजार में राखियों की खरीदारी के लिए दुकानें सजने लगी हैं। यह भी पढ़ें- भाइयों तक राखी पहुंचाएंगी रोडवेज बसें, कौशांबी डिपो में पार्सल सुविधा; दूरी के हिसाब से किराया रक्षाबंधन के दिन बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उसके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती हैं। वहीं भाई भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.