रक्षाबंधन: रेशम की कच्ची डोर से लगाई रिश्ते की मजबूत गांठ
ललितपुर, अगस्त 28 -- ललितपुर। भाई और बहनों के नि:स्वार्थ प्रेम के पर्व रक्षाबंधन के दौरान रेशम की कच्ची डोर से बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रिश्ते की मजबूत गांठ बांधी। प्यार के इस अटूट बंधन के बाद भाइयों ने अपनी बहनों को आकर्षक उपहार देकर उनको रक्षा का वचन भी दिया। इस क्षण दोनों भाव विभोर हो गए और उनकी आंखे खुशी से छलक पड़ीं। 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने की तैयारी बहनों और भाइरों ने पहले से ही कर रखी थी। राखी, उपहार, मिठाई आदि खरीदने के लिए बाजार में खासी भीड़भाड़ रही। त्योहार मनाने के लिए महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर खरीददारी की। किसी ने अपने भाई के लिए जरी वाली राखी खरीदी थी तो किसी ने चांदी की राखी ली थी। देररात तक दुकानों पर मिठाई खत्म हो गयी थी। शुक्रवार सुबह होते ही रक्षाबंधन की रौनक हर तरफ छायी रही। बहनों ने पहले घर में विराजे ठाकु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.