रांची, अगस्त 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का त्योहार रक्षाबंधन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस वर्ष रक्षाबंधन पर बहनों को अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए किसी विशेष मुहूर्त का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि यह पर्व भद्रा नक्षत्र के साए से पूरी तरह मुक्त है। सावन पूर्णिमा की उदयातिथि होने के कारण पूरा दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाने के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है। पंचांग के अनुसार, शुक्रवार को सूर्योदय से पूर्व ही भद्राकाल समाप्त हो जाएगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भद्रा नक्षत्र को राखी के सुरक्षात्मक सूत्र बांधने के लिए शुभ नहीं माना जाता है और इस दौरान राखी बांधने से परहेज किया जाता है। भद्रा समाप्त रहने से इस बार रक्षाबंधन में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं रहेगा। सुबह स्नान-ध्यान और पूजन के पश्च...