नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- दिल्ली पुलिस के दो जवानों, सब-इंस्पेक्टर महावीर और कांस्टेबल विक्की को एक कारोबारी से 8.4 लाख रुपये लूटने के आरोप में सस्पेंड कर गिरफ्तार कर लिया गया है। यूपी के जालौन निवासी दीपक सोनी सोना खरीदने दिल्ली आए थे जहां अनिल नामक व्यक्ति ने उन्हें अजमल खान पार्क बुलाया। इसके बाद वहां तैनात इन पुलिसकर्मियों ने दीपक सोनी को नकली नोटों का तस्कर बताकर डराया और उनसे लाखों रुपये छीन लिए। शिकायत के बाद हुई जांच में आरोप सही पाए गए और दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।आरोपी सस्पेंड, गिरफ्तार दिल्ली पुलिस ने बुधवार को बताया कि मध्य दिल्ली में अजमल खान पार्क के पास उत्तर प्रदेश के जालौन निवासी कारोबारी दीपक सोनी से 8.4 लाख रुपये लूटने के आरोप में देश बंधु गुप्ता रोड पुलिस स्टेशन में तैनात आरोपी सब-इंस्पेक्टर महावीर और कांस्टेब...