भागलपुर, मार्च 26 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। जगदीशपुर बाईपास स्थित अस्थाई रक्शाडीह बस स्टैंड में हाईटेक सुविधाएं बहाल की जाएंगी। इसको लेकर डीडीसी और जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में काम शुरू कर दिया गया है। इसको लेकर एक टीम ने बुधवार की शाम को रक्शाडीह स्थित बस स्टैंड में जाकर डायग्राम भी तैयार किया है। दरअसल, लगातार बुनियादी सुविधा बहाल करवाने के लिए बस संघ के सदस्य मांग कर रहे थे। जिला परिषद के फंड से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना तैयार की गई हैं। जिला परिवहन पदाधिकारी जनार्दन कुमार ने बताया कि रक्शाडीह स्थित बस स्टैंड के कायाकल्प को लेकर रोडमैप तैयार कर लिया गया है। जिला परिषद के फंड से यह निर्माण कार्य संपन्न करवाया जाएगा।यात्रियों के लिए बनेगा डीलक्स शौचालयइसके तहत यहां दो बस पड़ाव, महिला एवं पुरुषों के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.