देहरादून, मई 22 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के क्रम में 51 कन्याओं के सामूहिक विवाह एवं पुरुषोत्तम मास के पावन पर्व पर मथुरा वृंदावन से आए कथा व्यास विनीत वत्सल ने भक्तों को रुक्मणी विवाह प्रसंग सुनाया। विवाह प्रसंग सुन भक्त मुग्ध हो गए।कथा स्थल पर रुक्मणी और कन्हैया के पात्रों ने मेरी सखी मुझे मेहंदी लगा दो की.. मधुर धुन पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जब एक दूसरे के गले में वरमाला डाली तो सभी अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर झूमने लगे। भक्तों में कुछ कन्या पक्ष के तरफ से तो कुछ कन्हैया की तरफ से बाराती बन शामिल हुए। मंदिर में कथा समापन पर शनिवार को पूर्णाहूति, भंडारा व हवन होगा। शुक्रवर को महामंडलेश्वर विद्या चैतन्य, टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्ण गिरी, लक्ष्मी अग्रवाल, राजेश गुप्ता, ...