रक्त से लिखा पत्र, पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग
देहरादून, अगस्त 31 -- देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा, देहरादून की ओर से सोमवार को आईएमए ब्लड बैंक, बल्लूपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों ने रक्तदान किया। शिविर में कर्मचारियों ने अपने रक्त से मुख्यमंत्री और उत्तराखंड सरकार के नाम पत्र लिखकर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की।मुख्यमंत्री के समन्वयक दलबीर दानू के माध्यम से यह रक्त लिखित पत्र मुख्यमंत्री को भेजा गया। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत ने कहा कि कर्मचारियों ने रक्तदान के माध्यम से सामाजिक दायित्व निभाने के साथ अपने सुरक्षित भविष्य की मांग भी सरकार तक पहुंचाई है। जिलाध्यक्ष अवधेश सेमवाल ने कहा कि शिविर में कर्मचारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.