रक्त रोगों के उपचार पर हुई कांफ्रेंस
बरेली, जून 26 -- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में रक्त संबंधी रोगों के उपचार में हो रही नई प्रगति और लंबा स्वस्थ जीवन जीने के उपायों पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता गुरुग्राम के वरिष्ठ रक्त रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल भार्गव ने रक्त कैंसर, अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण और नई उपचार पद्धतियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान की मदद से कई जटिल रोगों का सफल उपचार संभव हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव ने की। बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.