प्रयागराज, मई 10 -- मदर्स डे के अवसर पर प्रयाग उत्थान समिति, मिंट इवेंट्स व अन्य सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं की ओर से रविवार को एएमए सभागार में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें 200 यूनिट रक्तदान किया गया। मुख्य अतिथि सांसद प्रवीण पटेल ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। हर व्यक्ति को रक्तदान का संकल्प लेना चाहिए। स्वैच्छिक रूप से रक्तदान कर किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचा सकते हैं। विशिष्ट अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि रक्तदान महादान है। इसलिए रक्तदान करने के साथ दूसरों को प्रेरित करना चाहिए। महापौर ने रक्तदाताओं को सम्मानित किया। पूर्व आईजी केपी सिंह ने कहा कि लोगों के उत्साह ने शिविर को रक्तदान उत्सव में बदल दिया। रक्तदान करने वाले लोगों ने मां पर केंद्रित गीत, कविता की संगीतमय प...