भभुआ, मार्च 27 -- रक्त अधिकोष केंद्र में 'बी' निगेटिव, 'एबी' निगेटिव व ओ निगेटिव समूह का खून नहीं रहने से मरीजों को झेलनी पड़ रही है परेशानी प्रखंडों व सदर अस्पताल के शिविर में इच्छुक लोग दान करते हैं खून सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में कर्मियों की कमी से होती है परेशानी (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में क्षमता से काफी कम खून उपलब्ध है। इस रक्त अधिकोष केंद्र में 250 यूनिट ब्लड रखने की क्षमता है। लेकिन, इन दिनों मात्र 21 यूनिट ही ब्लड उपलब्ध है। यहां 'बी ' निगेटिव, 'एबी' निगेटिव व ओ निगेटिव समूह का खून नहीं है। इसके अभाव में जीवन व मौत से जूझ रहे मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इसकी आवश्यकता पूर्ति करने के लिए दूसरे जिले से मरीजों के लिए संबंधित ग्रुप का खून मंगाना पड़ता है, जिसमें देर होती है। सदर अस्पता...